हमीरपुर, मार्च 7 -- राठ, संवाददाता। गांव में सफाई कर्मचारी न होने से मुख्य सड़क गंदगी से बजबजा रही है। नालियों से बहने वाला गंदा पानी सड़क पर कीचड़ के साथ फैला हुआ है। जिससे ग्रामीणों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सफाई कर्मचारी तैनात किए जाने की गुहार लगाई है। क्षेत्र के कदौरा गांव की मुख्य सड़क स्वच्छता मिशन की पोल खोल रही है। स्वच्छता के नाम पर लाखों रुपय का बजट खर्च हो जाता है। दीवारों पर स्वच्छता मिशन की प्रचार प्रसार की सच्चाई गांव की मुख्य सड़क कर रही है। गांव के गजेंद्र यादव, जयप्रकाश गुप्ता, रिंकू यादव, सुरेंद्र, अजय कुशवाहा, अभिषेक सविता आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव के प्राथमिक विद्यालय के सामने वाली गली की साफ सफाई गत 7 माह से नहीं हो रही है। 7 माह पहले सफाई कर्मचारी रामनरेश की निधन के बाद कोई भी सफाई कर्मी गा...