गढ़वा, फरवरी 4 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में बुधवार को राजकीयकृत जमा दो उच्च विद्यालय भवनाथपुर में परीक्षा का दूसरा दिन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। कक्षा दसवीं में कुल 478 और कक्षा बारहवीं में 24 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। प्रथम पाली में एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। परीक्षा संचालन के लिए अन्य विद्यालयों से 15 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। साथ ही एक दंडाधिकारी और पर्यवेक्षिका के साथ-साथ स्थानीय पुलिस बल भी तैनात रहा। परीक्षार्थियों के अनुसार प्रश्न पत्र सरल थे और परीक्षा पूरी तरह शुचिता और अनुशासन के साथ संपन्न हुई। कक्षा दसवीं में हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट स्तर पर वाणिज्य विषय की परीक्षा हुई। ...