बगहा, फरवरी 2 -- नरकटियागंज, निज प्रतिनिधि। कदाचारमुक्त माहौल में इंटरमीडिएट की परीक्षा सोमवार से आरंभ हुई।परीक्षा को लेकर नगर में कुल 12 केंद्र पर पुलिस अधिकारियों के साथ साथ दंडाधिकारियों की तैनाती की गयी थी। उच्चतर माध्यमिक प्लस ,रेलवे प्रवेशिका, मतिसरा प्लस टू स्कूल,सेंट्रल स्कूल,डीएवी स्कूल समेत अन्य केंद्र परीक्षा ली गई।परीक्षा में कुल 5189 परीक्षार्थी शामिल हुए।केंद्रों के आसपास पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी।अभिभावकों को केंद्रों के आसपास भी फटकने नही दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी बारी बारी से केंद्रों का जायजा लिया। एसडीएम अभिजीत कुमार गोविंदा ने बताया कि दोनो पालियों में शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा ली गई है। केंद्रों से एक भी नकलची पकड़ में नही आ सका है। उंन्होने बताया कि परीक्षा को लेकर वीक्षकों को भी कड़े न...