बगहा, जून 25 -- बेतिया/जगदीशपुर,बेका/एस बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर द्वारा आयोजित पीजी सत्र 2025-27 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा ईश्वर शांति महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण,कदाचारमुक्त व संपन्न हो गई। परीक्षा के अंतिम दिन छात्रों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ स्वच्छ भारत विषय की परीक्षा दी तथा परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रसन्नचित्त होकर अपने घर लौटे। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर काफी सख़्ती देखी गई। महिला पुलिस की देखरेख में परीक्षा हुई। एक-एक परीक्षार्थी की गहन जांच के बाद उसे प्रवेश दिया गया। अंतिम दिन 200 से ज्यादा परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। पश्चिम चंपारण जिले में पहली बार बेतिया के समीप किसी केंद्र पर परीक्षा का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- कदाचारमुक्त संपन्न हुई पीजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा परीक्षा देकर निकले प...