चतरा, फरवरी 3 -- चतरा संवाददाता । जिला में 3 फरवरी से मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो गयी। मैट्रिक की परीक्षा के लिए जिला में 38 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। जिसमें मैट्रिक की परीक्षा में इस बार 17,613 परिक्षार्थी शामिल होंगे। वही इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 28 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिसमें कला संकाय के 8,846, विज्ञान संकाय के 2,991 एवं वाणीय संकाय के 138 यानि कुल 11975 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा के प्रथम दिन मंगलवार को आईआईटी और अदर वोकेशनल विषय की परीक्षा लिया गया। जिसमें मैट्रिक की परीक्षा प्रथम पाली और इंटरमीडिएट की परीक्षा द्वितीय पाली में हुई। मैट्रिक की परीक्षा में 3,559 परीक्षार्थियों में से 3,555 शामिल हुए एवं चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसीतरह इंटरमीडिएट की परीक्षा म...