गिरडीह, जनवरी 29 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। तीन फरवरी से होनेवाली मैट्रिक-इंटर की परीक्षा निष्पक्ष व कदाचारमुक्त कराने को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। अधिकारियों व केंद्राधीक्षकों के साथ हुई बैठक में उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छ वातावरण, समयबद्ध प्रश्नपत्र वितरण, उत्तर पुस्तिका संग्रहण एवं परीक्षार्थियों की सुविधा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि परीक्षा निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। माध्यमिक व इंटरमीडिएट परीक्षा को कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु परीक्षा केंद्र पर सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.