कटिहार, अप्रैल 24 -- कदवा, एक संवाददाता बारसोई अनुमंडल के कदवा प्रखंड में 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक सेफ्टी वीक के तहत गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदवा में अग्निशमन विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में अनुमंडल अग्निशमन बारसोई के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदवा दुर्गागंज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान फायर ऑफिसर शिवशंकर यादव , अग्नि चालक नीतीश कुमार चंदन कुमार, अग्निक्क सूरज कुमार, जयराम कुमार पंडित, सदस्यों के सहयोग से मॉकड्रिल जन जागरूकता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदवा के प्रांगण में उपस्थित कमियों व मरीजों व उनके सहयोगियों के बीच बिजली शॉर्ट शर्किट,गैस सिलेंडर की आग ,एल पी जी से लगने वाली आग से बचाव हेतु डेमो दिखाकर जागरूक किया गया। पोर्टेबल फायर एस्ट्रूगेसर चलाने एवं प्रयोग करने की विधि बताय...