पूर्णिया, मार्च 26 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर चिंतामणि उस्कावरी पंचायत के कदवाबासा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सोनी सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के साथ ही मैदान में खेल के प्रति उत्साह और रोमांच का माहौल बन गया। उद्घाटन के उपरांत मुखिया सोनी सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और आपसी भाईचारा भी मजबूत होता है। खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की। मौके पर सैकड़ों खेलप्रेमी उपस्थित थे जिनकी मौजूदगी ने आ...