रुद्रपुर, मार्च 19 -- दिनेशपुर, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के अवसर पर आयोजित होने वाली श्री श्री बसंती पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। गुरुवार को महिलाओं ने नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली और कदली छेदन कार्यक्रम के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया। महिला समिति की ओर से आयोजित बसंती पूजा (दुर्गा पूजा) महोत्सव के तहत सभी महिलाएं दुर्गा मंदिर प्रांगण में एकत्र हुईं। वहां से जयकारों के बीच शोभायात्रा के रूप में पूर्व निर्धारित स्थान तक पहुंचीं। इस दौरान पुरोहित बनमाली चक्रवर्ती ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कदली (केले) के वृक्ष की विधिवत पूजा-अर्चना कराई। जयकारों के बीच वृक्ष का छेदन कर कच्चे केले के कंद को मंदिर परिसर में लाकर स्थापित किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान 'बसंती मां' के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। पुरोहित ने बताया कि 24 मार्च से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.