बहराइच, अप्रैल 14 -- रिसिया, संवाददाता। रिसिया के श्री संतोषी माता श्री श्याम बाबा मंदिर में श्री श्याम सांवरिया संघ की ओर से अरदास प्रभु से भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में जयपुर के गायक अभिषेक के भजनों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कदम कदम पर बचा रहे हो ये तुम्हीं हो जो निभा रहे हो पर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। विशेष आकर्षण मुरली की तान के संग श्याम नाम का अमृत प्रसंग रहा। भव्य दरबार के साथ इत्र की फुहार, अलौकिक शृंगार अखंड ज्योति, छप्पन भोग मुख्य रूप से भव्यता प्रदान कर रहे थे। भजनों की वर्षा की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। फिर विशेष रूप से श्याम बाबा को आमंत्रित किया गया। आमंत्रण का भजन आदर्श दाधीच कटिहार ने गाया कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आणो है पर लोग झूम उठे। इसके बाद सवामनी का प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.