बिजनौर, जनवरी 15 -- राजा का ताजपुर। मकर संक्रांति पर ग्राम सब्दलपुर स्थित श्रीकदम्ब बाबा के प्राचीन स्थल पर विशाल खिचड़ी भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। गुरुवार को आयोजित इस 25वे खिचड़ी भंडारे का आयोजन संजीव वालिया व शुभम वालिया द्वारा श्रद्धापूर्वक किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. इंद्रदेव सिंह, कविश राणा, डॉ. विनीत देवरा, देशबंधु चौहान, डॉ. गौतम सिंह, अमरीक सिंह, होरी सिंह त्यागी, बलराम सिंह, अरुण अग्रवाल, वीरेंद्र शर्मा, डॉ. ऋषिपाल सिंह आदि रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने कदम्ब बाबा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.