जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- कदमा-सोनारी लिंक रोड स्थित गोलचक्कर के पास नियमित वाहन जांच के दौरान पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कदमा भाटिया बस्ती रोड नंबर-25 निवासी सोनू करुवा उर्फ लोलो के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सोमवार देर शाम सघन जांच के दौरान आरोपी संदिग्ध मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। जब पुलिस ने उससे वाहन के कागजात की मांग की तो संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने जब मोटरसाइकिल जांच की तो उसपर फर्जी नंबर प्लेट पाया गया। साथ ही वाहन के दस्तावेज भी संदिग्ध और फर्जी पाए गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने वाहन चोरी के कई मामलों में संलिप्तता स्वीकार की। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग...