जमशेदपुर, जून 11 -- कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर स्थित बिहारी बस्ती में बुधवार को पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और फायरिंग का मामला सामने आया है। इस संबंध में रामजनम नगर निवासी समीर नाग ने कदमा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत के अनुसार, समीर नाग अपने दो दोस्तों सन्नी गुप्ता और विकास तांती के साथ मरीन ड्राइव हाईवे के नीचे शौचालय के पास खड़ा था। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर छह युवक वहां पहुंचे और पुरानी विवाद को लेकर तीनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने ईंट-पत्थरों से हमला किया, जिससे समीर के सिर पर गंभीर चोट लगी, जबकि उसके दोनों साथी भी घायल हो गए। समीर ने शिकायत में आरोप लगाया है कि मारपीट के बाद आसू कर्मकार ने जान से मारने की नीयत से तीन राउंड फायरिंग की, हालांकि सभी लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद तीनों किसी त...