जमशेदपुर, अगस्त 2 -- पवित्र श्रावण मास पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कदमा शाखा की ओर से आयोजित पांच दिवसीय द्वादश ज्योतिर्लिंग आध्यात्मिक प्रदर्शनी मेले का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। शुरुआत कदमा शाखा से निकाली गई विशाल कलश यात्रा और शिव-पार्वती की झांकी के साथ हुई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भगवान शिव के जयघोष लगाए। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए रामनगर स्थित सामुदायिक विकास भवन प्रदर्शनी स्थल पर संपन्न हुई। शाम में आयोजित उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में रघुनाथ पांडे, अंशुल सरकार और बीबी सिन्हा उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: श्रावणी मेला आस्था, सेवा और समर्पण का एक महापर्व : सीएमडी उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन के स...