कदमा में टाटा स्टील के क्वार्टर को खाली कराने पहुंची टीम का विरोध, हंगामा
जमशेदपुर, जून 21 -- कदमा टावर रोड स्थित टाटा स्टील के क्वार्टर संख्या एल-5/55 को खाली कराने पहुंची टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) और एसआरटी की टीम को शुक्रवार सुबह विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान पिछले ढाई साल से क्वार्टर पर कब्जा करने वाले ट्रैफिक पुलिस में पदस्थापित एएसआई अमरेश सिंह और कंपनी के अधिकारियों के बीच तीखी बहस हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि, टीम अमरेश से क्वार्टर पुलिस खाली नहीं करा सकी। एएसआई अमरेश के अनुसार, यह क्वार्टर पुलिस लॉट का था, जिसमें वे गए थे। उस वक्त उनका पैर टूटा हुआ था। वे घर में नहीं थे। पत्नी और बेटी थी। अचानक कुछलोगों ने आकर उनकी पत्नी और बेटी से दुर्व्यवहार किया और उन्हें जबरन बाहर निकाल दिया। इसकी लिखित शिकायत उन्होंने कदमा थाना में की है। उन्हों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.