जमशेदपुर, जनवरी 7 -- कदमा थाना अंतर्गत फार्म एरिया रोड नंबर-2 स्थित क्वार्टर संख्या एल5-77 से चोरों ने करीब 12 लाख रुपये के गहनों की चोरी कर ली। घटना रविवार की है। पीड़ित वेंकट राव, जो टाटा स्टील में टेक्निशियन हैं, घटना के समय अपने परिवार के साथ हाथीखेदा मंदिर गए हुए थे। शाम करीब पांच बजे जब वे वापस लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर प्रवेश करने पर देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है और दो अलमीरा तोड़ी गई हैं। चोरों ने केवल गहनों को निशाना बनाया है। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। वेंकट राव ने सोमवार को कदमा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी करीब दो वर्ष पूर्व पड़ोस के एक क्वार्टर में चोरी की घटना हो चुकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.