जमशेदपुर, मई 7 -- कदमा पुलिस ने बीते दिनों महिला से छिनतई करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में आदित्यपुर निवासी प्रकाश पटेल, कदमा निवासी प्रीतम सिंह और चोरी का सामान खरीदने वाला निखिल सोनी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 15 हजार नकद, 3 सोने की अंगूठी और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है। जानकारी देते हुए सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि 2 मई को कदमा थाना क्षेत्र में अनीता चौधरी से चेन छिनतई की घटना सामने आई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की और प्रकाश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए चेन को सोनारी के ज्वेलरी कारोबारी निखिल सोनी को 25 हजार में बेचा था। निखिल ने तत्काल 15 हजार रूपये नकद दिए थे। पुलिस ने निखिल के पास से भी सोने क...