जमशेदपुर, जनवरी 28 -- जमशेदपुर। कदमा क्षेत्र में घनी आबादी के बीच जगह-जगह कचरे का जमाव स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। संकरी गलियों और घरों के बीच जमा कचरे से दुर्गंध फैल रही है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। स्थानीय निवासियों के अनुसार मच्छर-मक्खियों की संख्या बढ़ने से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि घनी आबादी में कचरा रहने से पर्यावरण और भू-जल को भी नुकसान हो सकता है। कांग्रेस कार्यकर्ता मनोज झा ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शीघ्र सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...