जमशेदपुर, फरवरी 23 -- यंग हार्ट क्लब ने रविवार को कदमा बीएस स्टेट में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। सभी वर्ग-समुदाय के लोगों ने उत्साह के साथ इसमें हिस्सा लिया। उन्होंने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। होली के रंगारंग उत्सव के बाद सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...