बोकारो, जुलाई 2 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के आदिवासी बहुल चरगी पंचायत स्थित कदमा डीह टोला में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के द्वितीय चरण के तहत बुधवार को बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण किया गया। इस दौरान मतदाताओं को फॉर्म भरने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। एन्यूमरेशन फॉर्म वितरण कार्य का निरीक्षण सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी अशोक राम ने किया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि फॉर्म को ध्यानपूर्वक पढ़कर सभी आवश्यक जानकारियां स्पष्ट और साफ शब्दों में भरें, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की शुद्धता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा कोई अयोग्य व्यक्ति सूची में शामिल न हो। यह भ...