कदमपुरा में जमीन विवाद गहराया, मारपीट की आशंका
गिरडीह, मई 13 -- सियाटांड़, प्रतिनिधि। नवडीहा ओपी क्षेत्र के कदमपुरा गांव में खतियानी जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले में इस्लाम अंसारी सहित कई ग्रामीणों ने उपायुक्त गिरिडीह को आवेदन देकर जमीन पर जबरन कब्जा, रंगदारी, धमकी देने एवं थाना स्तर पर मिलीभगत करने का आरोप लगाया है। उपायुक्त कार्यालय से 21 मार्च 2026 को जारी पत्र के माध्यम से अंचल अधिकारी, जमुआ को मामले की जांच कर यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
जमीन पर दबंगई के आरोप आवेदन में इस्लाम अंसारी ने बताया कि मौजा कदमपुरा, हल्का संख्या 10-12 स्थित उनकी खतियानी जमीन पर गांव के ही चेतन मियां द्वारा कथित रूप से दबंगई के बल पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति के पास जमीन से संबंधित कोई वैध कागजात उपलब्ध नहीं है। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.