गुमला, दिसम्बर 27 -- बसिया। प्रखंड के कदमडीह गांव में ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या का समाधान हो गया है। समाजसेवी मेघनाथ साहू की पहल और आर्थिक सहयोग से गांव में 63 केवीए क्षमता का नया बिजली ट्रांसफार्मर लगाया गया। शनिवार को समाजसेवी मेघनाथ साहू, मुखिया जसिंता बागे और ग्राम प्रधान मक्खन बागे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। पूर्व में गांव में 16 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा था, जो अधिक लोड के कारण बार-बार जल जाता था। इससे ग्रामीणों को लगातार बिजली कटौती और लोड शेडिंग की समस्या झेलनी पड़ती थी। नया ट्रांसफार्मर लगने से अब बिजली आपूर्ति सुचारु होगी और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।मुखिया जसिंता बागे ने कहा कि इससे घरेलू कार्यों के साथ कृषि कार्य और बच्चों की पढ़ाई में सुविधा होगी। ग्रामीणों ने समाजसेवी मेघनाथ साह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.