अलीगढ़, जून 9 -- अलीगढ़। सराय लवरियों स्थित मां वैष्णों कॉम्प्लेक्स में पुरुषोत्तम माह के पावन अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। सोमवार को कथा व्यास गौरव कृष्ण भारद्वाज ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न दिव्य लीलाओं का वर्णन किया। गोवर्धन लीला का प्रसंग सुनाया। पंच अध्यायी रासलीला का आध्यात्मिक वर्णन किया। केशी दैत्य के वध की लीला, श्रीकृष्ण-रुक्मणि विवाह प्रसंग सुनाया। इस बीच पांडाल राधे-राधे, जय श्रीकृष्ण, हरि बोल के जयकारों से गूंज उठा। कथा में आयोजक संजीव गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, अनिल कुमार, विमल, चंदन अग्रवाल, नितिन उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- कथ में गोवर्धन लीला ने किया भाव विभोर यह भी पढ़ें- श्री कृष्ण की बाल लीलाओं भावपूर्ण वर्णन किया यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण की बाल-लीलाओं को सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...