मुजफ्फरपुर, अप्रैल 22 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कथैया थाना क्षेत्र की पगहिया पंचायत के एकवालिया गांव के वार्ड आठ में बुधवार को शॉर्ट-सर्किट से 10 घर जलकर राख हो गए। इस दौरान तीन रसोई गैस सिलेंडर विस्फोट कर गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। सायरा खातून ने बताया कि पुत्री की शादी के लिए घर के अंदर पेटी में रखे गहने, कीमती कपड़े जल गए। अग्निपीड़ितों में मो. अल्ताफ, मो. हैदर, मो. बदरुल, मो. रुस्तम, निजामुद्दीन, सरफुद्दीन, मो. ताहिर एवं मो. एजाज शामिल हैं। सीओ तरुण कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। बताया कि क्षति का आकलन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- आग लगने से फूस के 20 घर राख, शादी का खुशियां मातम में बदली, पेज 3 लीड इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- आग लगने से आधा द...