कथैया में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कथैया थाना क्षेत्र के रामपुर भेड़ियाही गांव में दहेज के लिए ससुराल वालों ने एक विवाहिता की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को गायब कर दिया। मृतका धनंजय महतो की 24 वर्षीय पत्नी रीमा कुमारी थी।
कानूनी कार्रवाई मामले में रीमा के भाई पूर्वी चंपारण जिला के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के बेलवा मौजा निवासी रामनाथ महतो ने धनंजय सहित छह के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें दहेज के लिए उसकी बहन की हत्या कर शव को गायब कर देने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धनंजय को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
पारिवारिक दबाव रामनाथ ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही उसकी बहन पर ससुराल वाले दहेज में सोने की चेन और 50 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.