कथैया : घर में घुसकर लूटपाट, दो पर केस
मुजफ्फरपुर, जून 20 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कथैया थाना क्षेत्र के फतेहां गांव में 16 जून की रात घर में घुसकर लूटपाट की गई। मामले को लेकर पीड़िता रजिया खातून ने कथैया थाना में मो. अफरोज, मो. दुलारे सहित दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि पति परदेस में रहकर मजदूरी करते हैं। शुक्रवार को बच्चों संग सोई थी, तभी दोनों आरोपित हर्वे हथियार से लैस होकर घर में घुस गए और तीन सूटकेस लूट लिए। भागने के दौरान दो सूटकेस दरवाजे पर गिरे गए, जबकि तीसरा लेकर भाग गए। सूटकेस में 25 हजार नकदी सहित तीन लाख के गहने थे। थानेदार ओमपुकार प्रिय ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.