गोरखपुर, अप्रैल 13 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शादी के जाल में फंसाकर राजस्थान से गोरखपुर एक परिवार को बुलाकर झूठी शादी व पुलिस बनकर ठगी करने की घटना में शामिल मुख्य किरदार लुटेरी दुल्हन की पहचान के लिए पुलिस कथित मौसी व बिचौलिए के कॉल डिटेल को खंगाल रही है। इसकी मदद से पुलिस राजस्थान के उस बिचौलिए तक पहुंचेगी, जिसकी मदद से गोरखपुर में युवती को फर्जी शादी के लिए तैयार किया गया था। पुलिस का दावा है कि जल्द ही वांछितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।दरअसल, इस पूरे मामले में राजस्थान के परिवार को बुलाने वाले हरियाणा के राजू से राजस्थान की एक महिला से भी बातचीत हुई थी। उसी महिला की मदद से राजस्थान के परिवार से संपर्क हुआ था तो राजू से ही कथित मौसी की जरिए एक युवती की तलाश की थी। अब युवती कौन है, इसकी जानकारी न तो कथित मौसी से ही साफ...