कथित प्रेमिका से शादी करने की जिद पर डेढ़ सौ फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक
गिरडीह, मई 18 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। कथित प्रेमिका के वियोग में एक प्रेमी सोमवार की अल सुबह डेढ़ सौ फीट ऊंचे मोबाईल टावर पर चढ गया है और टावर के पास प्रेमिका के आने व उससे ब्याह की बातें पक्की नहीं होने तक वह टावर से नीचे नहीं उतरने की जिद्द पर अड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह सदलबल घटना स्थल पर मोर्चा संभाले हुए हैं। वहीं इस नजारा को देखने के लिए महिला पुरूषों की भारी भीड़ उमड़ प़ड़ी है। पिछले छह घंटे से वह टावर पर बैठा हुआ है। पुलिस के अलावा स्थानीय लोगों के समझाने बुझाने के बाद भी वह किसी की सुनने को तैयार नहीं है। यह मामला गिरिडीह जिला अंतर्गत बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा पंचायत के लकठाही गांव से जुड़ा है। बताया जाता है कि गिरिडीह शहर के एक मोहल्ला की लड़की से उसकी शादी की बात चल रही थी, लेकिन छात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.