अल्मोड़ा, जुलाई 4 -- नवहन भट्ट, रानीखेत। अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी मामले में कांग्रेस ने शनिवार को रामलला के सम्मान में, कांग्रेस है मैदान में कार्यक्रम किया। इसके तहत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में जनाक्रोश रैली निकाली। साथ ही सरकार का पुतला फूंका। रैली दो सड़किया से शुरू होकर मुख्य बाजार, जरूरी बाजार होते हुए शिव मंदिर पहुंची। माहरा ने कहा कि भगवान राम करोड़ों भारतीयों की आस्था, विश्वास के प्रतीक हैं। भगवान के नाम पर श्रद्धालुओं के चढ़ावे में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए थी। कहा कि चंदे की कथित चोरी एवं अनियमितताएं अत्यंत निंदनीय हैं। यह भी पढ़ें- राम मंदिर चंदा प्रकरण पर कांग्रेस का मौन उपवास, निष्पक्ष जांच की मांग उन्होंने कहा कि राम के नाम पर सत्ता पाने वाली भाजपा शासनकाल में ऐसे आरोप सामने आना ...