कथित चावल घोटाला मामले में आप ने सीबीआई को दी सप्लीमेंट्री शिकायत
नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- आम आदमी पार्टी ने कथित चावल घोटाला मामले में सीबीआई से खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के मंत्री का नाम भी जांच लिस्ट में शामिल करने की मांग की है। आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सीबीआई को दी एक सप्लीमेंट्री शिकायत में कहा है कि मंत्री के कहने पर ही चावल खरीद को बार-बार मंजूरी दी। यह घोटाला अनजाने में नहीं हुआ बल्कि जानबूझ कर षडयंत्र रचा गया।
मंत्री का नाम जांच में शामिल करने की मांग उन्होंने कहा कि दिल्ली के गरीब लोगों के लिए मिले 5 करोड़ किलो सब्सिडी वाले चावल को एक निजी कंपनी को बेचने और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने के मामले में बीते महीने सीबीआई को एक सप्लीमेंट्री शिकायत दी है। इसमें ऐसे सुबूत दिए गए हैं जिनके आधार पर मंत्री का नाम भी इसमें शामिल किया जाना चाहिए। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.