इटावा औरैया, मई 20 -- इटावा। कथित मोहम्मद गोरी के सेनापति शमशुद्दीन की मजार को लेकर चल रहा विवाद थमता नहीं दिखाई दे रहा है। मजार के ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ दायर अपील को खारिज कर दिया हया है। अपील मजार के सदर फजले इलाही ने अपील मुख्य वन संरक्षक कानपुर के यहां की थी। बता दें कि इटावा सफारी पार्क के पास स्थित आरक्षित वन क्षेत्र के करीब .0281 हेक्टेयर क्षेत्रफल में कथित मोहम्मद गोरी के सेनापति शमशुद्दीन की मजार बनी हुई है। मजार के ध्वस्तीकरण को लेकर वन विभाग के रेंजर अशोक कुमार शर्मा ने नियत प्राधिकारी वन न्यायालय की कोर्ट में वाद दायर किया था। दो महीने तक चली सुनवाई के दौरान मजार के सदर फजले इलाही अथवा अन्य कोई भी व्यक्ति मजार के नाम राजस्व अभिलेखों में भूमि दर्ज होने का कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद ध्वस्तीकरण का आदेश दिया गया...