उरई, जून 24 -- आटा। पिपराया गांव में निर्माणाधीन मकान की खुदाई के दौरान दो दिन पहले कथित रूप से सोने-चांदी के आभूषणों से भरा मटका मिलने की चर्चाओं के बीच पुलिस जांच में अहम प्रगति होने की बात सामने आई है। पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए उठाए गए संदिग्धों में से एक व्यक्ति के पास से कुछ माल बरामद किया गया है। बरामद सामान की जांच की जा रही है। चर्चित प्रकरण को लेकर स्थानीय पुलिस के साथ अब एसओजी और सर्विलांस टीम भी सक्रिय हो गई है। टीम मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। यह भी पढ़ें- कन्हैया बाबा के टीले में दूसरे चरण की खुदाई के लिए डीएम ने लिखा पत्र पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कथित रूप से मिला सामान किन-किन लोगों के संपर्क में रहा और उसे कहां-कहां ले जाया गया। ज...