कन्नौज, अगस्त 1 -- कन्नौज, संवाददाता। भगवान शिव और भगवान श्रीकृष्ण को लेकर मौलाना जरजिस अंसारी द्वारा कथित रूप से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहर के फूलमती चौराहे पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मौलाना का पुतला फूंका और प्रशासन से उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। दोपहर में आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा नेता छोटू यादव ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता फूलमती चौराहे पर एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मौलाना की कथित टिप्पणी से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। यह भी पढ़ें- परशुराम सेना ने किया सांसद पप्पू यादव का पुतला दहन उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म या उसकी आस्था को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी सामाजि...