रुद्रपुर, जनवरी 30 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में कथित अपहरण की एक कहानी ने पुलिस को कई घंटे तक उलझाए रखा। एक पिता द्वारा अपनी नाबालिग बेटी और बेटे के अपहरण का आरोप लगाए जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, लेकिन जब युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पूरे मामले की सच्चाई सामने आ गई। जांच में पता चला कि अपहरण की कहानी फर्जी थी और नाबालिग छात्रा अपने भाई को साथ लेकर प्रेमी से मिलने गई थी। रुद्रपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री कक्षा नौ की छात्रा है। उसकी बेटी व कक्षा एक में पढ़ने वाला उसका बेटा शुक्रवार सुबह स्कूल के लिए निकले थे, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचे। करीब तीन घंटे बाद दोनों बच्चे घर लौटे। परिजनों के पूछने पर बच्चों ने बताया कि एक युवक उन्हें जबरन टेंट हाउस के गोदाम में ले गया था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.