कथा स्थल का विधायक ने किया भूमि पूजन
बलिया, जून 12 -- सुखपुरा। बेरूआरबारी ब्लॉक क्षेत्र के करिहरा गांव स्थित अमरनाथ मंदिर परिसर में शुक्रवार को विधि-विधान से भूमि पूजन एवं हनुमान ध्वज की स्थापना बांसडीह विधायक केतकी सिंह एवं उनके पति शांतस्वरूप सिंह ने संयुक्त रूप से वैदिक विधि के साथ किया। समस्त धार्मिक अनुष्ठान विद्वान पंडित चैतन्य महाराज की देख-रेख में हुआ। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यहां 22 जून से राजन महाराज संगीतमय रामकथा करेंगे। आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भूमि पूजन के दौरान श्रीराम तथा हनुमान जी के जयघोष से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.