मैनपुरी, मई 31 -- विकास खंड जागीर क्षेत्र के दरबारी लाल इंटर कॉलेज संजापुर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिवस रविवार को सुदामा चरित्र की कथा का रसपान कराया गया। कथावाचक प्रमोद दास महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कथा के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव पहुंचे। उन्होंने कथावाचक का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके आगमन पर सपा समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने ग्रामीणों से कथा से सीख लेकर जीवन को धन्य बनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- कथा से सीख लेकर जीवन को आगे बढ़ाएं लोग इस मौके पर परीक्षित अवनीश यादव, सीमा यादव, आयोजक सूबेदार सिंह यादव व देवेंद्र सिंह यादव एडवोकेट, पूर...