नोएडा, अप्रैल 7 -- नोएडा, कुलदीप शर्मा। सेक्टर-45 स्थित सदरपुर खजूर कॉलोनी के शिव मंदिर में मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा शुरू होने से पहले कलश यात्रा निकाली गई। एबीवीपी सदस्य गोपाल गुप्ता ने बताया कि यात्रा शिव मंदिर से शुरु होकर खजूर कॉलोनी का भ्रमण करते हुए मंदिर पहुंची। कथा में व्यास देव शरण शास्त्री ने हरि नाम स्मरण और सदाचार का महत्व बताया। इस दौरान सुरेश गुप्ता, अर्चना गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...