मिर्जापुर, अप्रैल 1 -- मिर्जापुर। सुंदरघाट दुर्गा महासभा में चल रहे संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस में कथा व्यास पंडित विष्णु धर द्विवेदी ने ध्रुव चरित्र की कथा सुनाई। बताया कि जब तक व्यक्ति के जीवन में सुनीति रहती है तब तक व्यक्ति ध्रुव मतलब अटल रहता है। जब व्यक्ति के जीवन में सुरुचि आ जाती है तो व्यक्ति दुनिया में रहकर के मनमानी कार्य करने लगता है, और उसका परिणाम बहुत ही खराब हो जाता है। इस अवसर पर गुलाबचंद, मीरन देवी, गोपाल,आकांक्षा, महेंद्र देव पांडेय, सुजीत पांडेय, देवानंद मिश्रा, आशीष मिश्रा, राधे देवनागरी आदि श्रोतागण कथा को सुनकरके भाव विभोर हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...