खगडि़या, मार्च 8 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के कोलवारा गांव स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का शनिवार संध्या को भक्तिमय वातावरण के बीच संपन्न हो गया। पूरे सप्ताह तक धार्मिक आयोजन से क्षेत्र भक्तिमय बना रहा क कार्यक्रम के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कथा वाचक व्यास पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपने प्रवचन में मानव जीवन के आध्यात्मिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पैसा और धन-दौलत क्षणिक है। मधुर वाणी और सदाचार ही मनुष्य की असली पहचान है। उन्होंने कहा कि कथा श्रवण से मनुष्य के अंत:करण को पवित्र बनता है और व्यक्ति को माता-पिता की सेवा तथा समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराता है। कथा श्रवण से जीवन में सत्य, सेवा और संस्कार की झलक दिखाई देता है। प्रभु भक्ति और सत्संग से ही म...