कथा सुनकर भाव विभोर हुए श्रद्धालु
रामपुर, मई 2 -- बिलासपुर। शनिवार को दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से पांच दिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी जयंती भारती ने प्रभु श्रीराम जन्म प्रसंग को बहुत ही रोचक व अध्यात्मिक तथ्यों सहित प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि प्रभु का जन्म व कर्म दिव्य होता है। जिसे हम साधारण बुद्धि के द्वारा नहीं समझ सकते। प्रभु की प्रत्येक लीला के पीछे आध्यात्मिक रहस्य होते हैं। जिन्हें हम ब्रहमज्ञान के द्वारा ही समझ सकते है। इसके अतिरिक्त साध्वी ने बताया कि श्रीराम का जीवन चरित्र मानव के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करता है। हमारे समाज को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। किन्तु आज हमारा समाज ऐसे उत्तम चरित्र को भूलकर निकृष्टता का अनुसरण कर रहा है। जिसका परिणाम आप टूटते बिखरते परिवारों के रूप में दिशाहीन युवाओं के रूप में व दम तोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.