बरेली, मई 20 -- आनंद आश्रम रामपुर बाग में संगीतमय शिव पुराण कथा के तीसरे दिन बुधवार को कथा व्यास स्वामी शांतिस्वरूपानंद गिरि महाराज ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि आज के युग में अपने बच्चों को अच्छी संगति और अच्छे संस्कार अवश्य दें, चाहे सुख सुविधा कम दें। उन्होंने कहा कि कथा श्रवण से मानसिक तनाव दूर होता है मन की शांति मिलती है एवं जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने भी पहुंच कर कथा का श्रवण किया। कथा में अध्यक्ष प्रेम शंकर अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, रीता अग्रवाल, द्रोपदी अग्रवाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- हरकी पैड़ी पर गूंजा भागवत का अमृत, शुकदेव परीक्षित प्रसंग से भावविभोर हुए श्रद्धालु

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...