अररिया, फरवरी 8 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। फारबिसगंज शहर के वार्ड संख्या 17 स्थित समाजसेवी राम प्रकाश प्रसाद के आवासीय परिसर जानकी सदन में बीते आठ दिनों से जारी श्रीमद भागवत कथा का भव्य समापन रविवार को हवन, पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हो गया। इस धार्मिक आयोजन का सफल संचालन कथावाचक व आचार्य श्री नारायण शर्मा द्वारा किया गया। इधर भागवत कथा के अंतिम दिन विधिवत हवन-पूर्णाहुति का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुषों ने भाग लेकर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियाँ दीं। हवन के पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर आचार्य श्री नारायण शर्मा ने कथा समापन अवसर पर कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को सत्कर्म, भक्ति और सदाचार के मा...