अंबेडकर नगर, फरवरी 14 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। सिद्ध पीठ गोविंद साहब में नौ दिवसीय राम कथा हो रही है। कथा के सातवें दिन राम वन गमन और राम केवट संवाद प्रसंग की कथा व्यासपीठ पर बैठी शिवानी शुक्ला ने कही। श्रोताओं को भक्ति सागर में डुबकी लगवा रहीं कथा व्यास का स्वागत भाजपा अयोध्या प्रभारी डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने किया। कथा व्यास शिवानी कृष्ण शुक्ला ने कहा कि चरण उसी के पूज्य होते जिनके आचरण शुद्ध होते हैं। कथा व्यास सेवा समिति की ओर से आयोजित कथा में प्रधान चुन्नी लाल यादव, पवन गुप्ता, पूर्व प्रधान अहिरौली रविंद्र सिंह, हरि प्रसाद गुप्ता, पप्पू सिंह, आरएस गौतम, विजय गुप्ता, भगेलू राम कन्नौजिया मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.