गिरडीह, अप्रैल 22 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी के लक्ष्मणटुंडा में चल रहे नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ सह मां दुर्गा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है। यज्ञस्थल पर दूर-दराज के गांवों से श्रद्धालुओं का लगातार पहुंचना जारी है। सुबह से लेकर देर रात तक भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। सोमवार की रात आयोजित कथा कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत ठाकुर जी पर माल्यार्पण के साथ की गई। इसके बाद कथावाचिका वैदेही शरण ने श्रीमद् देवी भागवत कथा का प्रवचन प्रारंभ किया। उन्होंने अपने मधुर वाणी और सरल शैली में कथा के प्रसंगों को इस प्रकार प्रस्तुत किया कि श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथावाचिका ने भगवान शिव, माता सती एवं भगवान राम से जुड़े प्रसंगों का विस्तार से वर्णन करते हुए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.