पूर्णिया, मार्च 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया नवनिर्माण मंच की ओर से टाउॅन हॉल में 08 मार्च को अमर कथाशिल्पी फणीश्वर‌नाथ ‌रेणु की 106 वीं जयंती पर भव्य समारोह होगा। इस मौके पर रेणु जी की कृतियों की जहां चर्चा होगी वहीं पुस्तक का भी लोकार्पण होगा। जयंती समारोह की अध्यक्षता सीमांचल के वरिष्ठ साहित्यकार एवं संवदिया पत्रिका संस्थापक संपादक भोला पंडित प्रणयी करेंगे। वहीं कार्यक्रम का उद्‌घाटन पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया के कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह एवं आकाशवाणी पूर्णिया के पूर्व निदेशक विजय नंदन प्रसाद करेंगे। मौके पर पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. सुरेन्द्र नारायण यादन, बीएनएमयू मधेपुरा के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. विनय कुमार चौधरी, पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया के पूर्व हिन्दी...