भागलपुर, मार्च 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया नवनिर्माण मंच की ओर से 08 मार्च को अमर कथाशिल्पी फणीश्वर‌नाथ ‌रेणु की 106 वीं जयंती स्थानीय टाउन हॉल के प्रशाल में मनायी जाएगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाए‌गा। मंच के अध्यक्ष शंकर कुशवाहा ने इस बावत आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में जानकारी दी। प्रेस कांफ्रेंस को इनके अलावा मंच के सचिव अरुण कुमार विश्वास, डॉ. रामनरेश भक्त और संजय कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर नवनिर्माण मंच के अधिकारियों ने बताया कि जयंती समारोह की अध्यक्षता सीमांचल के वरिष्ठ साहित्यकार एवं संवदिया पत्रिका संस्थापक संपादक भोला पंडित 'प्रणयी' करेंगे। वहीं कार्यक्रम का उद्‌घाटन पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया के कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह एवं आकाशवाणी पू...