कथा व्यास ने किया रुक्मिणी विवाह और सुदामा चरित्र का वर्णन
औरैया, मई 14 -- फफूंद, संवाददाता। कस्बा स्थित एक्सिस पब्लिक स्कूल परिसर में नवनिर्मित आनंदेश्वर धाम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा बुधवार को विधि-विधान के साथ संपन्न हो गई। कथा के अंतिम दिन कथा व्यास सत्य किशोर पांडेय ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह प्रसंग के साथ सुदामा चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। संगीतमय कथा श्रवण कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा व्यास ने कहा कि रुक्मिणी रुक्म देश की राजकुमारी थीं और वह भगवान श्रीकृष्ण को अपना आराध्य मानती थीं। उन्होंने बताया कि रुक्मिणी का विवाह शिशुपाल जैसे क्रूर राजा से तय कर दिया गया था, लेकिन रुक्मिणी के आमंत्रण पर भगवान श्रीकृष्ण वहां पहुंचे और शिशुपाल तथा रुक्म की सेना को परास्त कर रुक्मिणी से विवाह किया। उन्होंने सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान अपने सच्चे भक्तों पर सदैव कृपा बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.