कन्नौज, जनवरी 30 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के सिकंदरपुर में चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में समाजसेवियों ने देवी करिश्मा किशोरी का भव्य स्वागत किया। श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। कथा व्यास देवी करिश्मा किशोरी की मधुर वाणी से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन श्रद्धालुओं को भावविभोर कर रहा है। इस आयोजन में समाजसेवी सोहित शुक्ला, कमल शुक्ला, आशीष मिश्र, विमल शर्मा, अनिल पाल, निक्कू शुक्ला तथा रिंकू शाक्य आदि प्रमुख व्यक्तियों ने विशेष रूप से भाग लिया। उन्होंने देवी करिश्मा किशोरी का स्वागत करते हुए प्रतीक चिन्ह भेंट किया और माल्यार्पण कर सम्मान व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...