मुरादाबाद, मई 12 -- कांशीराम नगर न्यू बैंक कालोनी ट्रिपल स्टोरी स्थित पार्क में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के विश्राम के बाद मंगलवार को सुबह हवन किया गया। श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना की। कथा व्यास कृष्णकांत स्वामी ने शिष्य बने श्रद्धालुओं को दीक्षा दी। अंत में आरती के बाद भंडारा शुरू हुआ। अंत में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा के साथ कथा व्यास को विदाई दी। व्यवस्था में प्रमोद शर्मा, कृष्ण गोपाल, धर्मेंद्र गुप्ता, प्रताप सिंह, सुनीता गुप्ता, प्रदीप शर्मा, रीता सिंह, अनीता राघव आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.