मुंगेर, मार्च 21 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। नोनाजी पंचायत अंतर्गत भलगुड़ी गांव स्थित भोपाल पहाड़ी पर मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सह रामकथा शुरू हुआ। उद्घाटन विधान परिषद सदस्य विजय कुमार सिंह, मुखिया सुरेश यादव, पूर्व मुखिया पंकज सिंह एवं गणेश यादव ने किया। कथा वाचिका रुचि सिंह यादव ने कथा के माध्यम से धर्म, ज्ञान, मोक्ष और मानव जीवन के कल्याण का संदेश दिया। उनके भजनों की मनमोहक प्रस्तुति से श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। ग्रामीणों में इस आयोजन को लेकर गहरी आस्था और उत्साह देखा जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। यह धार्मिक आयोजन 27 मार्च तक चलेगा। ग्रामीणों में इस आयोजन को लेकर गहरी आस्था और उत्साह देखा जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय म...